पहला घर खरीदने से पहले ये 9 बातें जरूर जांच लें

पहला घर खरीदने से पहले ये 9 बातें जरूर जांच लें

पहला घर लेना ज्यादातर लोगों के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा खर्चा होता है। दिक्कत ये है कि जोश में लोग फ्लैट पसंद पहले कर लेते हैं और हिसाब बाद में लगाते हैं। फिर EMI भारी पड़ती है या कागज़ में कोई कमी निकल आती है। नीचे की 9 बातें टोकन देने से पहले एक बार जरूर देख लें।

Advertisement

1. अपना असली बजट निकालिए

घर की कीमत ही पूरा खर्चा नहीं है। स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन, ब्रोकर की फीस, इंटीरियर और शिफ्टिंग जोड़कर कुल रकम देखिए। मोटा हिसाब ये रखें कि EMI आपकी महीने की कमाई के 35 से 40 प्रतिशत से ऊपर न जाए। खर्चों का पूरा ब्योरा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज वाले लेख में है।

2. डाउन पेमेंट पहले से तैयार रखें

बैंक पूरी कीमत का लोन नहीं देता। कुछ हिस्सा आपको अपनी जेब से देना होता है। इसकी तैयारी कैसे करें, ये डाउन पेमेंट जोड़ने के तरीके में पढ़ सकते हैं।

3. लोकेशन को दिन और रात दोनों में देखें

एक बार सुबह ऑफिस टाइम पर जाइए और एक बार रात को। ट्रैफिक, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल और बाजार कितनी दूर है, ये खुद देखिए। आसपास रहने वालों से दो मिनट बात कर लेंगे तो वो सब पता चल जाएगा जो ब्रोकर नहीं बताता।

यह भी पढ़ें: किराए पर रहें या घर खरीदें? ये हिसाब लगाकर खुद तय करें

Advertisement

4. बिल्डर का पुराना रिकॉर्ड

बिल्डर ने पहले के प्रोजेक्ट समय पर दिए या नहीं, ये जरूर पता करें। प्रोजेक्ट का RERA नंबर मांगिए और राज्य की RERA वेबसाइट पर खुद चेक कीजिए। RERA क्या है ये समझ लेंगे तो आधा डर वैसे ही खत्म हो जाएगा।

5. कागज़ात की जांच

टाइटल साफ है या नहीं, जमीन पर कोई लोन या केस तो नहीं, नक्शा पास है या नहीं। ये सब जरूरी कागज़ात की लिस्ट से मिलाकर देखिए। हो सके तो एक वकील से कागज़ पढ़वा लीजिए। कुछ हजार की फीस लाखों का नुकसान बचा देती है।

6. कार्पेट एरिया पूछिए, सुपर एरिया नहीं

विज्ञापन में जो साइज लिखा होता है वो अक्सर सुपर बिल्ट अप एरिया होता है। आपके काम की जगह कार्पेट एरिया है, यानी दीवारों के अंदर की जगह। रेट की तुलना हमेशा कार्पेट एरिया पर कीजिए।

7. तैयार घर या बन रहा घर

दोनों के अपने फायदे और जोखिम हैं। फैसला करने से पहले अंडर कंस्ट्रक्शन और रेडी टू मूव की तुलना देख लें।

Advertisement

8. मेंटेनेंस और दूसरे खर्चे

सोसाइटी का महीने का मेंटेनेंस, पार्किंग का चार्ज, क्लब फीस, ये सब पहले लिखित में ले लीजिए। बाद में यही छोटे खर्चे चुभते हैं।

9. जल्दबाजी मत कीजिए

“आज ही बुक करो, कल रेट बढ़ जाएगा” ये लाइन हर जगह सुनने को मिलेगी। अच्छी डील के लिए दो चार दिन रुकना कभी महंगा नहीं पड़ता। कम से कम तीन प्रोजेक्ट देखकर ही फैसला लीजिए।

आखिरी बात

घर दिल से पसंद कीजिए, पर खरीदिए दिमाग से। ऊपर की लिस्ट को चेकलिस्ट की तरह इस्तेमाल करें और हर पॉइंट पर टिक लगने के बाद ही टोकन दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Scroll to Top